होटल संचालक की हत्या, बंटवारा विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

मुंगेर: धरहरा थाना क्षेत्र के सुंदरडीह भलार गांव में होटल संचालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। धान के बंटवारा विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। घटना सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे की है। मृतक सुंदरडीह भलार गांव निवासी कैलाश यादव का पुत्र राकेश रंजन था। मृतक का जमालपुर में होटल है। धरहरा पुलिस इस संबंध में तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





