भारत

युवती की हत्या, जांच के दौरान सामने आई ये बात

jantaserishta.com
15 Aug 2022 5:59 PM IST
युवती की हत्या, जांच के दौरान सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

आरोपी युवक अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाना चाहता था. इसकी वजह से उसने पहले गर्लफ्रेंड का गला काटकर हत्या कर दी.

ठाणे: महाराष्ट्र के मुंब्रा में कुछ दिनों पहले एक युवती की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले का अब पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाना चाहता था. इसकी वजह से उसने पहले गर्लफ्रेंड का गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद लाश को पहाड़ियों में छिपा दिया.

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों मुंब्रा की वीरान पहाड़ियों में एक युवती की लाश मिली थी. जांच के दौरान पता चला था कि युवती की हत्या गला काटकर की गई थी. ठाणे शहर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की. इसके बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी मृतका का प्रेमी है.
पुलिस का कहना है कि मृतका प्रेग्नेंट थी. वीरान पहाड़ियों में मिली उसकी लाश की शिनाख्त हो गई है. उसका अल्तमश मुनोवर दलवी के साथ कथित अफेयर था.
जांच अधिकारी अशोक कड़लक ने कहा कि जब युवती प्रेग्नेंट हो गई तो उससे पीछा छुड़ाने के लिए अल्तमश मुनोवर दलवी ने सुनसान पहाड़ी के पास चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वीरान पहाड़ी में लाश को छिपाकर भाग गया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story