भारत

10 दिन से लापता ड्राइवर की हत्या की गुत्थी सुलझी, घर से खुदाई के बाद निकला शव, फिर...

jantaserishta.com
25 Feb 2022 12:36 PM IST
10 दिन से लापता ड्राइवर की हत्या की गुत्थी सुलझी, घर से खुदाई के बाद निकला शव, फिर...
x
जानें मामला।

इंदौर: इंदौर के बाणगंगा इलाके में पिछले 10 दिन से लापता ड्राइवर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मृतक की लाश की उसी के घर में खुदाई के बाद बरामद कर लिया है। दरअसल,बाणगंगा इलाके के उमरीखेड़ा के पास कांकड़ में रहने वाले पेशे से ड्राइवर बबलू पिछले 10 दिनों से लापता थे। बबलू की पत्नी सोनू ने पुलिस थाने में जाकर अपने पति की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने जब पूरे मामले की गहन जांच की तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए।

पुलिस को बबलू की पत्नी के बयानों पर शक हुआ वहीं, उसके इनके बेटे से पूछताछ की गई तो पता चला कि सोनू ने अपने दोस्त रिजवान के साथ मिलकर अपने ही पति बबलू की हत्या की थी। हत्या के बाद लाश के अंग काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था और धड़ को घर में खोदकर गाड़ दिया गया।
बबलू आए दिन अपनी पत्नी सोनू के साथ आए दिन मारपीट करता था। जिससे सोनू तंग आ गई थी। वहीं,सोनू की रिजवान नाम के युवक के साथ दोस्ती थी। वारदात वाले दिन दोनों ने मिलकर जहरीला पदार्थ डालकर दाल बाटी बनाई और बबलू को खिला दिया। बबलू की मौत के बाद उसकी लाश को छुपाने के लिए पहले बबलू की लाश के अंग को अलग अलग काटा और धड़ को घर में खुदाई कर दफना दिया।
हत्या का राज खोलने में बेटे ने अहम भूमिका निभाई । क्योंकि इनका बेटा नशे का आदी है। और एक दिन उसने अपने दोस्तों के सामने कहा कि उसकी मां ने उसके पिता का मार कर गाड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचने के बाद पूरे राज पर से पर्दा उठ गया। और खुदाई के बाद लाश भी बरामद हो गई। फिलहाल,पुलिस ने पत्नी सोनू को हिरासत में ले लिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story