भारत

घर में सो रही महिला की हत्या, शव को नदी पुल के पास फेंका

jantaserishta.com
15 Feb 2022 2:41 PM GMT
घर में सो रही महिला की हत्या, शव को नदी पुल के पास फेंका
x
पढ़े पूरी खबर

दाउदपुर: बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में घर में सो रही एक महिला की हत्या तेजाब फेंक कर दी गयी। पास के नदी पुल के समीप उसका शव फेंक दिया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची आौर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका दुमदुमा गांव निवासी रजाक मियां की 30 वर्षीया विवाहिता पुत्री शकीला खातून अपने मायके में सो रही थी। मंगलवार की सुबह परिजन जब उठाने गए तो घर में नहीं मिली तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। किसी की नजर नदी के पुल पर गयी। देखते ही लोगों ने शोर मचाया। परिजनों ने शकीला को पहचान लिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दाउदपुर थाना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के दौरान पुलिस को शव के नजदीक एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति प्राप्त हुई, जिस पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के ठीकरी के रहने वाले वसीम अली का नाम लिखा है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उक्त युवक हमेशा कपड़े धोने के लिए आता-जाता था। पुलिस ने तहकीकात की तो पाया कि उक्त युवक दाउदपुर थाना के नजदीक कंबल बेचने वाले के साथ रहकर गांव में फेरी करता था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
महिला को एक लड़का और एक लड़की है। वह मायके में रहकर अपने माता -पिता के साथ घरेलू काम में हाथ बंटाती थी। बताया जाता है कि पिछले पांच वर्षों से ससुराल में अनबन के कारण उसके पति द्वारा छोड़ दिया गया था। महिला मायके रहकर अपने बच्चों का भरण पोषण करती थी। वहीं इस घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि महिला के साथ हुई घटना में सभी पहलुओं पर जांचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Next Story