भारत

रिटायर दरोगा की हत्या, आरोपी खुद थाने पहुंचा, कही ये बात

jantaserishta.com
23 Aug 2022 12:04 PM IST
रिटायर दरोगा की हत्या, आरोपी खुद थाने पहुंचा, कही ये बात
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मेरठ: मेरठ के हसनपुर कलां में नशे में धुत युवक ने अपने मौसा रिटायर दारोगा की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। हां मैंने मर्डर किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

नोएडा गौतमबुद्धनगर का दनकौर थानांतर्गत भट्टा पारसौल निवासी श्यौराज सिंह (67) सोमवार शाम किठौर के गांव हसनपुर कलां में अपने साढू महेंद्र के यहां आया था। बताया गया कि खाने के बाद श्यौराज सिंह और उसकी साली के लड़के अंकुर (28) ने एक साथ शराब पी और फिर सोने चले गए। यहां नशे में दोनों के बीच शुरू हुई बातचीत आक्रोश में बदली और अंकुर ने पास में रखे फावड़े से मौसा श्यौराज की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे श्यौराज की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया। हालांकि इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने हत्यारोपी के सरेंडर से इंकार किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल पैसे के लेन-देन पर हत्या की बात सामने आई है। पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story