भारत

OMG! घर में घुसकर जेल से आए बुजुर्ग को मार डाला, पत्नी ने किया हैरान करने वाला दावा

jantaserishta.com
25 Aug 2023 10:25 AM IST
OMG! घर में घुसकर जेल से आए बुजुर्ग को मार डाला, पत्नी ने किया हैरान करने वाला दावा
x
आजीवन कारावास की सजा काटकर लौटा था.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में दिनदहाड़े एक अधेड़ शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक जनवरी 2023 में एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटकर लौटा था. घर के आंगन में सोते समय बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया.
यह मामला बिसंडा के कैरी गांव का है. यहां रहने वाले 48 वर्षीय बालकरण पटेल की घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त 3 से 4 लोग गालियां दे रहे थे. फायरिंग के चलते सभी लोग सहम गए. घटना की सूचना मिलते ही एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
परिजनों ने बताया कि मृतक बालकरण 2005 में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जेल गया था और उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी. जेल से 7 जनवरी 2023 को रिहा हुआ था, पत्नी ने पुलिस को बताया कि जब से वह जेल से छूटकर आया है उसका चाल- चलन ठीक नहीं था. हो सकता है इसी के चलते उसकी हत्या की गई हो. पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.
इस मामले पर DSP राकेश सिंह ने बताया कि थाना बिसंडा के कैरी गांव में बालकरण उम्र 48 वर्ष की घर के अंदर के आंगन में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक 2005 में गांव के ही एक शख्स की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटकर 7 जनवरी 2023 को रिहा हुआ था. परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story