शीशा कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने धारदार हथियार से वारदात को दिया अंजाम

पटना. अपराधियों द्वारा पटना सिटी में एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, बावजूद इसके पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. ताजा मामला चौक थाना क्षेत्र के चमडोरिया ढाल का है, जहां अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से पीट-पीटकर शीशा कारोबारी राजू जायसवाल की हत्या कर दी. हत्याकांड का अंजाम कारोबारी के उसके कार्यालय में ही दिया गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पटना सिटी डीएसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





