भारत

पुलिस कस्टडी में बदमाश की हत्या, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

jantaserishta.com
23 Dec 2021 3:27 PM IST
पुलिस कस्टडी में बदमाश की हत्या, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका
x
जानें मामला।

गयाः गुरुवार को गया व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए जेल से लाए गए दो आरोपियों में से एक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. इस दौरान फायरिंग की घटना से कोर्ट में अफरा तफरी मच गई. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी हुए आरोपी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई.

गौरतलब है कि गया विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर पिछले दिनों हुई गैंगवार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी हत्याकांड मामले में तिरेल यादव और बाबू धोबी जेल में बंद थे. आज गुरुवार को दोनों आरोपियों की पेशी होनी थी. इसके लिए उन्हें जेल से कोर्ट लाया गया था. पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोली मार दी और फरार हो गए. घटना के बाद टाउन डीएसपी पीएन साहू मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की. कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है.
मृतक का नाम बाबू धोबी है. गया विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर पिछले दिनों हुई गैंगवार में यह आरोपी था और जेल में बंद था. इस मामले में टाउन डीएसपी पीएन साहू ने बताया कि इलाज के लिए युवक को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. तिरेल यादव और बाबू धोबी को पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान अपराधियों बाबू धोबी को गोली मार दी. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story