भारत

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से हड़कंप

jantaserishta.com
16 May 2022 7:59 AM IST
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से हड़कंप
x

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई, बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश के चलते उसकी हत्या हुई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. किठौर के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने बताया कि मरने वाला भाजपा का कार्यकर्ता है और यह वारदात थाने से लौटते समय हुई.

मामला थाना किला परीक्षितगढ़ के कुआं खेड़ा गांव का है. जहां रविवार को 24 वर्षीय वैभव त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि राजनीतिक और चुनावी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. वैभव के परिजनों का कहना है कि विधानसभा चुनाव को लेकर वैभव की गांव में रह रहे कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वैभव ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी थी. रविवार को जब वैभव त्यागी थाने से अपने घर लौट रहा था तो उसे कुछ युवकों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद किठौर के बीजेपी के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि मृतक बीजेपी कार्यकर्ता था. उन्होंने आरोप लगाया कि हत्यारोपियों को सपा का संरक्षण प्राप्त है. पूर्व विधायक का कहना है कि मृतक को कुछ देर पहले ही जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी वह रिपोर्ट लिखा कर थाने से आ रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story