भारत

बाप रे! कत्ल हुआ थार के लिए, चुपचाप अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी...

jantaserishta.com
17 Nov 2025 1:59 PM IST
बाप रे! कत्ल हुआ थार के लिए, चुपचाप अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी...
x
जानें पूरा मामला.
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में दहेज के लिए कथित हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है. सेवर थाना क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में रहने वाली प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मृतका के पति आकाश, जो भाजपा युवा मोर्चा में जिला महामंत्री के पद पर रह चुका है, और उसके परिवार पर मृतका के पिता ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है.
नदबई थाना क्षेत्र के लुहासा गांव के निवासी मृतका के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी 24 नवंबर 2018 को आकाश के साथ धूमधाम से की थी. शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद विवाह के बाद से ही प्रियंका को दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. ओमप्रकाश के अनुसार, आकाश और उसके परिवार द्वारा थार जीप की मांग कर प्रियंका को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था.
ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है और ससुराल पक्ष बिना किसी को बताए चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर रहा है. इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया.
सेवर थाना प्रभारी सतीश चंद ने बताया कि पुलिस को एक महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी और ससुराल पक्ष शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
मृतका के परिजन का आरोप है कि प्रियंका की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने के कारण की गई है.परिवार का कहना है कि उनकी बेटी ने हमेशा प्रताड़ना की जानकारी साझा की थी और पिछले कुछ महीनों में उस पर दबाव बढ़ गया था. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच की प्रतीक्षा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और व्यापक रूप से की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story