भारत

मां की ममता कहा गई...जिंदा हालत में नवजात शिशु को झाड़ियों में फेका

jantaserishta.com
13 July 2023 10:26 PM IST
मां की ममता कहा गई...जिंदा हालत में नवजात शिशु को झाड़ियों में फेका
x
फैली सनसनी.
बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम अंसेरा के जंगल में जिंदा हालत में नवजात शिशु मिला है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 को बुलाया और बच्चे को जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अंसेरा में बकरी चराने गए चरवाहे की नजर नवजात पर पड़ी तो वो भी हैरान रह गया। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इधर नवजात शिशु के जिंदा अवस्था में मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आखिर नवजात किसका है, इस बात की भी चर्चा जोरों पर शुरू हो गई।
मानवता को शर्मसार करती यह नवजात शिशु की तस्वीरें अब कई सवालों को जन्म देती दिखाई पड़ रही है। यहां ममता को त्यागकर एक मा ने अपने जीवित नवजात शिशु को ही इस तरह जंगल में मरने के लिए फेंक दिया। नवजात के इस हालत में मिलने के बाद अब किसी अनैतिक मामला होने की संभावना जताई जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story