भारत
जिस बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसकी मौत का सदमा नहीं झेल सकी मां
jantaserishta.com
9 Nov 2026 9:45 AM IST

x
कुछ घंटों में दो मौत.
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसी मार्मिक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. जिस मां ने अपने बेटे को जन्म दिया, उसे पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी. बेटे का शव घर पहुंचा तो मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. कुछ ही घंटों बाद मां ने भी दम तोड़ दिया. एक ही परिवार में हुई इन दो मौतों से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं.
एक एजेंसी के मुताबिक यह दर्दनाक घटना हमीरपुर के बरसर इलाके के समोह गांव की है. यहां 63 वर्षीय बलदेव सिंह की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी. परिवार के लोग बिना देर किए उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही बलदेव सिंह की मौत हो गई. वह सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे.
बलदेव सिंह की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया. लेकिन उनकी 85 वर्षीय मां ज्ञान देवी के लिए यह सदमा असहनीय साबित हुआ. जैसे ही बेटे का शव घर पहुंचा, ज्ञान देवी खुद को संभाल नहीं सकीं. बेटे को खोने के गम में वह लगातार रोती रहीं. कुछ देर बाद वह अचानक बेहोश हो गईं.
परिजन घबराकर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. ज्ञान देवी को भी सांस लेने में परेशानी हो रही थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
कुछ ही घंटों के अंतराल में मां और बेटे की मौत से समोह गांव में शोक की लहर दौड़ गई. जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां एक साथ दो मौतों का मातम छा गया. बाद में मां और बेटे का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया.
बलदेव सिंह के परिवार में दो बेटे हैं. उनका छोटा बेटा गांव में ही रहता है, जबकि बड़ा बेटा बहरीन में नौकरी करता है. इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है. एक मां का अपने बेटे के जाने के कुछ ही घंटों बाद दुनिया छोड़ देना गांव के लोगों के लिए भी कभी न भूलने वाला दर्द बन गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





