भारत

ईद का चांद दिखा, देशभर में कल मनाई जाएगी ईद

jantaserishta.com
2 May 2022 7:34 PM IST
The moon of Eid is visible, Eid will be celebrated tomorrow across the country
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

नई दिल्ली: दुनियाभर में कल (मंगलवार) धूमधाम से ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. सोमवार शाम को शव्वाल का चांद दिखाई दिया. दरअसल रविवार को शव्वाल का चांद दिखाई नहीं दिया था. इसके बाद लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर काजी ने कहा था कि रविवार को शव्वाल का चांद नहीं दिखा है. लिहाजा सोमवार को 30वां रोजा है और ईद 3 मई को मनाई जाएगी.

बता दें कि ईद की तारीख हिजरी कैलेंडर के कारण हर साल बदलती है. ये कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है इसमें चांद की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार दिनों की गिनती की जाती है. जब एक नया चांद दिखाई देता है और धार्मिक अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि की जाती है, तो इस्लामी महीना शुरू होता है. नया चांद दिखने के आधार पर ही दुनियाभर में अलग-अलग दिनों में ईद का त्योहार मनाया जाता है.
ईद उल-फितर यानी मीठी ईद रमजान के रोजा की समाप्ति पर सुबह से शाम तक मनाई जाती है और महीने भर के रोजा के दौरान शक्ति और धीरज प्रदान करने के लिए अल्लाह को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story