भारत

दिलचस्प! दुकान पर बैठकर सब्जी बेचने लगा बंदर, नजारे को देख हैरान हुए लोग, देखिये वीडियो

jantaserishta.com
20 Jan 2022 1:12 PM IST
दिलचस्प! दुकान पर बैठकर सब्जी बेचने लगा बंदर, नजारे को देख हैरान हुए लोग, देखिये वीडियो
x
बंदर की हरकतों से परेशान हैं दुकानदार।

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर बंदर फुटपाथ पर सब्जी की दुकान पर बैठा है. यह देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे सब्जी की दुकान खुद बंदर ही चला रहा है. जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गया. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दुकान पर बंदर आराम से बैठा है और उठा-उठाकर सब्जी खा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर बंदरों की तादात काफी ज्यादा है. जिसकी वजह से मौका देखकर बंदर यहां पर उटपटांग हरकत करते रहते हैं. दुकानदार थोड़ी देर के लिए उठा और मौका देकर बंदर उसकी जगह बैठ गया.


यह वीडियो 17 जनवरी का बताया जा रहा है, मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है और लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यहां पर लोग बंदरों से काफी परेशान है कई बार वन विभाग से भी इस मामले की शिकायत की गई है.
वहीं एक दुकानदार ने बताया कि फल सब्जियों को बंदर से बचाकर रखना पड़ा है. वो अकसर सब्जी या फल उठाकर यहां से भाग जाते हैं. जिसकी वजह से ग्रहाकों को डर सताता रहता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story