भारत
मोबाइल का वॉटरप्रूफ वाला दावा फेल, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
jantaserishta.com
13 Nov 2025 4:09 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
संतकबीरनगर: यूपी के संत कबीर नगर जिले में एक महंगे 'वाटर रेसिस्टेंट' मोबाइल के पानी की हल्की बूंदों से खराब हो जाने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने निर्माता कंपनी और विक्रेता को मोबाइल की पूरी कीमत 10% ब्याज के साथ लौटाने और क्षतिपूर्ति के रूप में ₹30,000 अतिरिक्त देने का आदेश दिया है.
आपको बता दें कि जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा सैमसंग कंपनी को मोबाइल की कीमत सहित ब्याज वापस करने का आदेश दिया गया है. यह कार्रवाई संतकबीरनगर जिले के उस्का कला निवासी शक्ति विकास पांडेय की शिकायत पर हुई है. उन्होंने कोर्ट में वाद दाखिल किया था.
पांडेय के मुताबिक, कंपनी द्वारा वाटरप्रूफ बताकर बेचा गया मोबाइल हल्की बारिश की बूंदों से खराब हो गया था. उनकी शिकायत पर न्यायालय ने साक्ष्यों का अवलोकन करने और बहस सुनने के बाद यह फैसला सुनाया.
दरअसल, खलीलाबाद के उस्का कला निवासी शक्ति विकास पांडेय ने 28 दिसंबर 2022 को खलीलाबाद स्थित अग्रवाल टेलीकॉम से ₹1,57,998 में सैमसंग का फोल्ड फोर मोबाइल खरीदा था. कंपनी के कर्मियों ने इसे वाटरप्रूफ बताया था. लेकिन, 26 सितंबर 2024 को खलीलाबाद में हल्की बारिश की बूंदे पड़ने पर मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया. सर्विस सेंटर भेजने पर भी मरम्मत नहीं हो पाई, जिसके बाद उपभोक्ता ने कोर्ट का रुख किया.
जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह और महिला सदस्य संतोष ने यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने आदेश दिया कि खराब होने की तिथि से वास्तविक भुगतान की तारीख तक 10 प्रतिशत ब्याज के साथ मोबाइल की पूरी कीमत 60 दिनों के भीतर अदा की जाए. इसके अतिरिक्त, उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति (Compensation) के रूप में ₹30,000 की अतिरिक्त राशि भी देनी होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





