भारत

चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को दी तालिबानी सजा, सामने आया वीडियो, देखिए

jantaserishta.com
21 Oct 2022 11:32 AM IST
चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को दी तालिबानी सजा, सामने आया वीडियो, देखिए
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया और उसकी आधी मूंछ को भी काट लिया गया
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दलित युवक को तालिबानी सजा देने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दलित युवक को चोरी के आरोप में पकड़कर उसे बिजली के खंभे से बांधकर जामकर पीटा गया. इतना ही नहीं युवक के मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया और उसकी आधी मूंछ को भी काट लिया गया. तमाशबीन लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
यह मामला बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के पूरे हिंदू सिंह गांव के मजरा बरकटन पुरवा का है. जहां एक दलित युवक को कुछ लोगों ने स्कूल की शौचालय सीट चोरी के आरोप में पकड़ा और ऑन द स्पॉट सजा देने लगे. सजा भी ऐसी जिसे देखकर रूह कांप उठे.
इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर राजी चौराहा निवासी राधेश्याम मिश्रा, रेनू वाजपेई व राकेश तिवारी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है.
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के मुंह पर कालिख पोती गई. जिसमें तीन लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज हुई. दो लोगों को जेल भेज दिया गया है. आरोपियों का कहना है कि युवक चोरी करने आया था वो एक नशेड़ी है और नेपाल में भी जेल जा चुका है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story