भारत

पुलिसवाले के पीठ पर बैठा था विधायक, पहुंचे थे बाढ़ प्रभावित इलाके

Nil dhankar
19 May 2022 5:26 PM IST
पुलिसवाले के पीठ पर बैठा था विधायक, पहुंचे थे बाढ़ प्रभावित इलाके
x

असम| असम में बारिश और बाढ़ की समस्या से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। अभी तक राज्य के 27 जिलों के 6.62 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में है। कई जिलों में बाढ़ के कारण आवागमन के साधन ठप पड़ गए है। इस बीच बाढ़ का जायजा लेने गए भाजपा के विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें एक जवान पीठ पर लादकर नाव तक पहुंचाता दिख रहा है।

जानकारी के अनुसार असम के लुमडिंग विधानसभा के विधायक शिबु मिश्रा बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने क्षेत्र में निकले थे। लेकिन उन्होंने जुता पहन रखा था। ऐसे में एक जगह पर घुटने तक पानी में जाने से पहले वो हिचकने लगे। ऐसे में राहत-बचाव दल के एक जवान ने उन्हें कंधे पर लादकर नाव तक पहुंचाया। वीडियो में विधायक का हमउम्र जवान एक हाथ में पानी बोतल और दूसरे हाथ से विधायक का हाथ पकड़ कर उन्हें पीठ पर लादे हुए नाव तक पहुंचाते दिख रहा है।


Next Story