घूस की शिकायत पर बोलीं इस पार्टी की विधायक, नमक बराबर चलती है रिश्वत

मध्य प्रदेश के पथरिया से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई ने बताया कि घूस का पैकेज क्या होना चाहिए. रामबाई ने दमोह में कहा एक हजार रुपए तक की रिश्वत लेने में कोई बुराई नहीं है. आटे में नमक बराबर रिश्वत चलती है. रामबाई ने आगे कहा कि हम भी यह बात समझते हैं. हजार-पांच सौ की घूस लेना समझ में आता है, लेकिन 10 हजार लेना गलत है. उन्होंने कहा कि हमें पता है कि सब कुछ 'अंधेर नगरी चौपट राजा' चल रहा है, लेकिन इतना भ्रष्टाचार ठीक नहीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





