भारत

विधायक ने अपने ही पार्टी के सांसद के ऊपर लगाया ये आरोप, कहा- टैक्टर और टेलर से भेजते हैं शराब

jantaserishta.com
7 Dec 2021 6:54 AM IST
विधायक ने अपने ही पार्टी के सांसद के ऊपर लगाया ये आरोप, कहा- टैक्टर और टेलर से भेजते हैं शराब
x
पढ़े पूरी खबर

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए लगातार बैठक कर अधिकारियों को शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं. वहीं इसी इसी बीच भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी के भागलपुर से सासंद अजय मंडल पर शराब का कारोबार करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद खुद सीएम नीतीश कुमार के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है. अब ऐसे में अगर अपने लोग ही सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं हो तो भला इसमें विपक्ष नीतीश कुमार को घेरने में कैसे चूक सकता है. बता दें अपने बयानो को लेकर हमेशा से विवादों में रहने वाले भागलपुर जिले के गोपालपुर से जेडीयू विधायक नीरज कुमार उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियो में है.

दरअसल भागलपुर में जिला परिषद का चुनाव हो रहा है, जहां से विधायक गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी चुनाव मैदान में हैं, जिसको लेकर विधायक गोपाल मंडल अपनी पत्नी के पक्ष में वोट मांगने के लिए चंडी स्थान पहुंचे थे. यहां आम सभा को संबोधित करते हुए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि जिले के जेडीयू सासंद को लोगों ने जिताया लेकिन एक बार भी अजय मंडल यहां दर्शन नहीं देते हैं. सिर्फ जब मुख्यमंत्री बुलाते हैं तो आगे-पीछे करने चले जाते हैं.
'टैक्टर और टेलर से भेजते हैं शराब'
इस दौरान विधायक गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि अजय मंडल टैक्टर और टेलर से शराब भेजते हैं और अफिम की खेती भी करते है अपने सासंद. गोपाल मंडल ने ये भी कहा कि हम इसीलिये उनको पाकेटमार कहते हैं. जेडीयू विधायक के इस बयान के बाद बिहार में विपक्ष मे बैठी आरजेडी को बैठे विठाये मुद्दा हाथ लग गई है. ऐसे में गोपालमंडल के इस बयान के बाद आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि आरजेडी पहले से कहते आ रही है कि बिहार में सत्ता के संरक्षण में शराब का कारोबार हो रहा है जिस पर नीतीश कुमार अपनी आंखें बंद किये है और गरीबों को गिरफ्तार करवा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story