भारत

विधायक ने साधू-संतों को बताया सांड, चुनाव के समय इन्हे छोड़ देती है बीजेपी

Nil dhankar
27 March 2025 1:32 PM IST
विधायक ने साधू-संतों को बताया सांड, चुनाव के समय इन्हे छोड़ देती है बीजेपी
x
पढ़े पूरी खबर

एमपी। कांग्रेस के एक विधायक की ओर से साधु-संतों पर की गई टिप्पणी से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वरिष्ठ नेता राजेंद्र कुमार सिंह ने साधु संतों की तुलना सांडों से कर डाली। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जीतू पटवारी की मौजदूगी में राजेंद्र कुमार सिंह ने साधु संतों का जिक्र करते हुए कहा कि ये सांड दूसरों का खेत चर रहे हैं। कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी से भाजपा को घेरााबंदी का बड़ा मौका मिल गया है। वहीं, संत समाज की ओर से भी नराजगी जाहिर की गई है।

दरअसल बुधवार को सतना में कांग्रेस की ओर से एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल जी के साथ विधायक राजेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे। मंच से भाषण देते हुए राजेंद्र कुमार आपत्तिजनक टिप्पणी कर गए। अमरपाटन के विधायक हैं और विधानसभा उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कांग्रेस विधायक महाकुंभ को लेकर भाजपा को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में मीडिया को मैनेज करके दिखाया गया कि 60 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया जबकि उनकी जानकारी के मुताबिक 12 करोड़ से अधिक लोग नहीं थे। इसी दौरान उन्होंने साधु संतों पर भी विवादित बात कही। विधायक ने कहा, 'इन्होंने साधु संन्यासी जो हैं, बाबा बैरागी, महामंडलेश्वर इनको छोड़ दिया है जनता के बीच जाओ प्रवचन करो, भाजपा का प्रचार करो, हिंदुत्व की बात करो, सनातन धर्म की बात करो। और से सांड चर रहे हैं दूसरों का खेत।' उनका यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। भाजपा के नेता इसे शेयर करके कांग्रेस को सनातन विरोधी बताने में जुट गए हैं।


Next Story