भारत

ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले बदमाश धराया, वीड‍ियो कॉल कर करता था ये काम

jantaserishta.com
5 Oct 2021 2:12 PM IST
ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले बदमाश धराया, वीड‍ियो कॉल कर करता था ये काम
x
पुलिस की स्पेशल टीम ने दबिश देकर बदमाश को गिरफ्तार किया है.

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में एक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने कुरुक्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ सेक्सटॉर्शन के आधार पर एक लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था. कुरुक्षेत्र पुलिस की स्पेशल टीम ने दबिश देकर बदमाश को गिरफ्तार किया है.

मामला नगर थाना इलाके का है जहां के निवासी बदमाश ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़ित से एक लाख रुपये ठगी की वारदात को अंजाम दिया.
आरोपी हो गया ग‍िरफ्तार
पीड़ित व्यक्ति ने सेक्सटॉर्शन का मामला कुरुक्षेत्र पुलिस में दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
नगर थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने बताया क‍ि कुरुक्षेत्र निवासी अक्षय गुप्ता ने कुरुक्षेत्र पुलिस से शिकायत की थी क‍ि कुछ लोगों ने लड़की बनकर उसे मैसेज किया और उसे अपने झांसे में ले लिया जिसके बाद वीडियो कॉल कर पॉर्न वीडियो दिखाया.
उसे लगा कि जिस लड़की से वह बात करता था, वही लड़की उससे उसके सामने इस तरह की हरकतें कर रही है. तभी बदमाशों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये ठग लिए. समीन नाम के ठग को गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस साथ ले गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story