भारत

बदमाशों को दबोचा गया, भीड़ ने दी ये सजा

jantaserishta.com
24 Jan 2023 3:12 PM IST
बदमाशों को दबोचा गया, भीड़ ने दी ये सजा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बदमाश मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे.
इंदौर: इंदौर में बाइक से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बदमाश मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने में जुटी है. पुलिस ने बताया कि लंबे समय से आरोपी इस तरह की वारदातों को अंजाम देने में लगे थे.
संयोगितागंज थाना क्षेत्र के शुक्ला पेट्रोल पंप नौलखा चौराहे के पास इन बदमाशों ने पैदल चल रहे शख्स का फोन छीना और भागने की कोशिश में दोनों बदमाश बाइक समेत गिर गए और मौके पर मौजूद लोगों ने इन्हें पकड़कर धून दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों थाने ले आई.
पकड़े गए बदमाशों का नाम वंश और आशु है, जो मूसाखेड़ी इलाके के रहने वाले हैं. पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ये लोग लूट की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने इनकी बाइक जब्त कर दी और इनसे कुछ लूट का सामाना भी बरामद किया गया है.
इस मामले पर तहजीब काजी थाना प्रभार ने बताया कि दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. जो मोबाइल छीनकर भाग रहे थे. स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़ा और पुलिस के हवाले किया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य और भी वारदातों के मामले में पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story