भारत

एटीएम उठा ले गए बदमाश, 38 लाख थे

jantaserishta.com
15 Jun 2022 2:01 PM IST
एटीएम उठा ले गए बदमाश, 38 लाख थे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में महज 12 मिनट में पांच नकाबपोश बदमाश एटीएम उखाड़कर ले गए. ATM में 38 लाख रुपये थे यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और जिले में कई जगह पर नाकाबंदी कर दी.

बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़ा और एटीएम मशीन को उखाड़ लिया और फरार हो गए. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम ही कंपनी ने एटीएम में करीब 38 लाखों रुपये डाले थे. सुबह जब गार्ड लौटा तो उसने देखा कि शटर टूटा हुआ था. तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची नागाणा थाना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू की.
पुलिस के मुताबिक 5 नकाबपोश बदमाश बोलेरो में सवार होकर आए थे. शटर तोड़ने के बाद एटीएम के सीसीटीवी तोड़े. इसके बाद बोलेरो के हुक से लोहे की चेन में बांधकर एटीएम को उखाड़ ले गए. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमशा पहले ही इस जगह को अच्छी तरह से जानते थे. तभी सिर्फ 12 मिटन में एटीएम को उखाड़ लिया.
नागाणा थानाधिकारी नरपतदान के मुताबिक एटीएम चोर बोलेरो गाड़ी लेकर आए थे. पुलिस बैंक और एटीएम के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में दबिशें दी जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story