भारत

14 लाख पार: बदमाशों ने बैंक को बनाया निशाना, चला चाकू

jantaserishta.com
19 July 2023 9:00 AM IST
14 लाख पार: बदमाशों ने बैंक को बनाया निशाना, चला चाकू
x
14 लाख रुपए लूटे और फरार हो गए।
बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिले में बदमाशों ने मंगलवार को बैंक को निशाना बनाया। बदमाशों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े अस्थावां थाना क्षेत्र के ओइयाव बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से करीब 14 लाख रुपए लूटे और फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने एक ग्राहक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की संख्या नौ बताई जाती है, जो लंच ब्रेक के समय बैंक में घुसे और हथियार के बल पर बैंककर्मी और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। ग्राहकों के मुताबिक बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।
बताया जाता है कि बदमाश करीब 14 लाख की लूट कर फरार हो गए। इस क्रम में बदमाशों ने पप्पू चौधरी नाम के एक ग्राहक पर चाकू से हमला भी कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इस बैंक की सुरक्षा के लिए एक भी गार्ड मौजूद नहीं था। इस कारण बदमाश 10 से 15 मिनट में घटना को अंजाम देकर चलते बने। बदमाशों ने सीसीटीवी और कंप्यूटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस उपाधीक्षक शिब्ली नोमानी सहित कई थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। नोमानी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story