भारत

बदमाशों के हौसले बुलंद: 18 लाख रुपये की लूट, आरोपी भागे

jantaserishta.com
16 April 2022 1:34 PM IST
बदमाशों के हौसले बुलंद: 18 लाख रुपये की लूट, आरोपी भागे
x

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में कुछ बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से 18 लाख रुपये लूट लिए. मामला बनभाग पुल के पास का है. शुक्रवार रात 8 बजे अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि पूर्णिया गुलाबबाग के थोक विक्रेता और कलेक्शन एजेंट धनंजय कुमार दास दुकानों से नकदी लेकर पूर्णिया लौट रहे थे.

इसी दौरान रास्ते घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने बनभाग के पास उन्हें रोक लिया. फिर पीछे से दो अन्य बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां आए और धनंजय को पिस्तौल दिखाकर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया. फिर चारों बदमाश मौके से फरार हो गए.
पीड़ित धनंजय ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
वहीं, हरियाणा के भिवानी में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने किराना दुकान में घुसकर दुकान मालिक से पिस्तौल की नोंक पर पांच हजार रुपये छीन लिए. यह घटना दुकान के भीतर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी.
पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी संजय ने बताया कि उसकी दुकान पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ धमके, जिनमें से एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने तौलिए से मुंह ढक रखा था. आरोप है कि दोनों युवकों ने पिस्तौल की नोक पर व्यापारी से गल्ले में रखी धनराशि मांगी और दुकानदार को दुकान के पिछले हिस्से में लेकर पिस्तौल के बल व्यापारी की जेब से पांच हजार रुपये की राशि निकाल ली. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश भिवानी की ओर फरार हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story