भारत

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से मोबाइल छीन ले गए थे बदमाश, 12 घंटे में बरामद

jantaserishta.com
15 March 2022 8:13 AM IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से मोबाइल छीन ले गए थे बदमाश, 12 घंटे में बरामद
x

नई दिल्ली: पूर्व राजसभा सांसद और दिल्ली के वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय गोयल का मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से विजय गोयल का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. आरोपी का नाम साजन बताया जा रहा है. वह दरियागंज इलाके का रहने वाला है.

दरअसल, विजय गोयल बीती शाम 6:45 बजे जामा मस्जिद इलाके में अपनी कार में बैठे थे. उनकी कार का शीशा नीचे था और वे मोबाइल पर बात कर रहे थे. तभी आरोपी पैदल भागता आया और मोबाइल छीनकर भाग गया.
बीजेपी नेता विजय गोयल तीन बार लोकसभा सांसद और राजस्थान से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. विजय गोयल अटल और मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी माने जाने वाले विजय गोयल दिल्ली की राजनीति के लिए एक बड़ा नाम हैं. वह भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में गोयल बीजेपी के सबसे सक्रिय चुनाव प्रचारक थे.
विजय गोयल वर्तमान में गांधी स्मृति व दर्शन समिति के उपाध्यक्ष हैं. पिछले साल भाजपा नेता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपाध्यक्ष नियुक्त किया था. संस्कृति मंत्रालय इस सोसायटी (समिति) का नोडल मंत्रालय होता है. प्रधानमंत्री इस समिति के अध्यक्ष होते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story