भारत

पैसे मांगने पर बदमाशों ने चाय दुकानदार को मारी गोली, जानिए कैसी है हालत?

jantaserishta.com
8 Feb 2022 1:03 PM IST
पैसे मांगने पर बदमाशों ने चाय दुकानदार को मारी गोली, जानिए कैसी है हालत?
x
जानिए पूरा मामला।

पटना: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग में बदमाशों ने एक चाय दुकानदार को दिनदहाड़े गोली मार दी. जानकारी के मुताबिक चाय पीने के बाद पैसे मांगने पर बदमाशों ने चाय दुकानदार सुनील कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया.

वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने चाय दुकानदार की हालत गंभीर होने के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना को लेकर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि बाइक सवार तीनों बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक दुकानदार के सीने में गोली लगी है. बता दें कि यह पूरी घटना पटना के चर्चित मेदांता अस्पताल के सामने घटी है. कंकड़बाग थाना प्रभारी रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि विकलांग भवन के पास सुनील महतो नाम के चाय दुकानदार को चाय के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद गोली मार दी जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अब पटना पुलिस इस मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story