बदमाशों ने मुखिया के देवर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र स्थित बाराघाट पुल के समीप बदमाशों ने मधुबन थाना क्षेत्र की कोइलहरा पंचायत की मुखिया कृष्णा देवी के देवर को मंगलवार रात गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी आलोक कुमार पेशे से ग्रामीण चिकित्सक हैं। गोली उनके हाथ को छेदते हुए पेट को आंशिक रूप से छूते हुए निकल गयी। गोली लगने से घायल आलोक को आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





