भारत

बदमाशों ने सरेआम दो युवकों पर चाकू से किए कई वार, तमाशबीन बने रहे लोग

jantaserishta.com
17 Nov 2020 9:23 AM IST
बदमाशों ने सरेआम दो युवकों पर चाकू से किए कई वार, तमाशबीन बने रहे लोग
x
राजधानी से बड़ी खबर.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली के ठीक दूसरे दिन दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली में दो लड़कों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों ही लड़के घायल हो गए हैं. यह घटना 15 नवंबर की सुबह की है. घटना दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के आजादपुर की है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि कुछ युवक दोनों लड़कों पर चाकू से हमला करते हैं. लड़कों पर सरेआम चाकुओं से हमला किया गया. हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ लड़के घायल युवक को सड़क पर घसीट रहे हैं और उसके बाद एक के बाद एक चाकू से कई वार कर रहे हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़के फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि घायल युवक सड़क पर ही तड़पता रहा. दिल्ली पुलिस के मुताबिक वारदात दिवाली के अगले ही दिन यानी 15 नवंबर की सुबह की है. बताया जाता है कि 19 साल के शिवम ओर मोहित नाम के युवक घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे. शिवम घर से कुछ दूर ही निकला था कि कुछ लड़कों ने अचानक हमला कर दिया.

आरोपी लड़कों ने शिवम को पहले सड़क पर घसीटा और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. इस हमले में शिवम बुरी तरह से घायल हो गया. बदमाशों ने मोहित को भी चाकू मारा, जिसे उपचार के लिए पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में हालात खराब होते देख कश्मीरी गेट के सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि पीड़ित शिवम सड़क पर ही तड़पता रहा लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते रहे.

पुलिस के मुताबिक इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार सोमप्रकाश और सूरज कुमत ने बताया कि दिवाली की रात शिवम और कुछ लड़कों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिस वजह से ओमप्रकाश और सूरज ने अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है. झगड़े की असल वजह क्या है? पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story