भारत

बदमाशों ने की किसान नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हंगामा के बाद मुकदमा दर्ज

Shantanu Roy
2 April 2023 6:58 PM GMT
बदमाशों ने की किसान नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हंगामा के बाद मुकदमा दर्ज
x
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में युवा किसान नेता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। अज्ञात हमलावर किसान नेता पर गोलियां चला कर फरार हो गए। इस दौरान किसान नेता बाल बाल बच गए। इस दौरान गांव वालों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने 2 अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लोगों को शांत किया। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव नगला राई में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के युवा जिला अध्यक्ष शाकिर शनिवार देर रात गांव में अपने घर पर सोने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात बदमाश आए और उन्होंने सीधी फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
शाकिर फायरिंग में बाल बाल बच गए। किसान नेता पर जानलेवा हमले की खबर पर गांव में हंगामा हो गया। सीओ सदर यतेंद्र नागर ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। शाकिर के कमरे से गोली बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जागीर का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि उन पर हमला किन लोगों ने किया है। उसके पीछे क्या रंजिश है। बताया कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और तीन व्यक्ति थे। जिन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी उत्तर प्रदेशन्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi Uttar PradeshNews Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradesh News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story