बदमाशों ने लूटे दिनदहाड़े 6 लाख, कलेक्शन एजेंट के आंखों में फेंकी लाल मिर्च, फिर...

नागौर: राजस्थान के नागौर से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. यहां शराब की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी की आंख में लाल मिर्च पाउडर डालकर 6 लाख रुपये लूट लिए गए. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो शराब की दुकानों से कलेक्शन कर छह लाख रुपये बाजार से जा रहा था. इस दौरान बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे रोका और हथियार के बाल पर उससे रुपये लूटे गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





