भारत

बदमाशों ने लगाया खुराफाती दिमाग, एटीएम को ब्लास्ट करके उड़ाया, नगदी लेकर हुए रफूचक्कर

jantaserishta.com
30 Jan 2021 1:26 PM IST
बदमाशों ने लगाया खुराफाती दिमाग, एटीएम को ब्लास्ट करके उड़ाया, नगदी लेकर हुए रफूचक्कर
x
पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

मध्य प्रदेश के सतना जिले से करीब 40 किलोमीटर दूर बिरसिंहपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को ब्लास्ट कर उड़ा दिया और उसके बाद नकदी से भरा कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए. यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

दरअसल, ये घटना 3 बजे रात की बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, फिलहाल कितने रुपये की लूट हुई है ये पता नहीं चल सका है.
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि सतना जिले के बिरसिंहपुर में एक्सिस बैंक के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया है. एटीएम को ब्लास्ट कर बदमाशों ने उसके परखच्चे उड़ा दिए और फिर एटीएम के कैश बॉक्स को ले उड़े. एटीएम को ब्लास्ट करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. पुलिस उसकी छानबीन कर रही है.
दरअसल, एटीएम बूथ के सामने मौजूद एक दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा है जिसमें धमाके की पूरी वारदात कैद हो गई है. सीसीटीवी कैमरे में एक शख्स दिखता है जो एटीएम में विस्फोटक लगाकर बाहर निकलता है और कमरे की दाहिने ओर खड़े वाहन में चढ़ जाता है. कुछ सेकंड बाद ही एक जोर का धमाका होता है और एटीएम के परखच्चे उड़ जाते हैं. जिसके बाद एक-एक कर दो लोग एटीएम के अंदर जाकर कैश बॉक्स चुराकर कर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story