भारत

खौफ में बदमाश, हाथों में पोस्टर लेकर सरेंडर करने पहुंचे लुटेरे

jantaserishta.com
4 April 2022 1:41 PM IST
खौफ में बदमाश, हाथों में पोस्टर लेकर सरेंडर करने पहुंचे लुटेरे
x
सरकार और पुलिस प्रशासन का खौफ साफ देखा जा रहा है.

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में बदमाशों के बीच योगी सरकार और पुलिस प्रशासन का खौफ साफ देखा जा रहा है. अब मैनपुरी में दो लुटेरों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. दोनों बदमाश सरेंडर करने एसपी ऑफिस पहुंचे थे. मैनपुर में पकड़े गए इन बदमाशों के हाथ में बैनर भी थे. इनपर लिखा था,'पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी. हमें बचा लो', 'हम लुटेरे हैं, हमें जेल भेज दो.' जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के किशनी इलाके में इन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. तब से पुलिस और सर्विलांस टीम इनके पीछे थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story