भारत

बदमाशों के हौसले बुलंद, बस को किया हाईजैक, जमकर हुई लूटपाट, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
6 April 2021 8:23 AM IST
बदमाशों के हौसले बुलंद, बस को किया हाईजैक, जमकर हुई लूटपाट, मचा हड़कंप
x
इस घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया है...

मथुरा. यूपी के मथुरा में बदमाशों का कहर देखने को मिला है. यमुना एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने सवारियों से भरी एक बस को हाईजैक कर उसमें लूटपाट की. खबर के मुताबिक, आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने पहले बस को हाईजैक किया और फिर उसमें बैठी सवारियों से जमकर लूटपाट की. बदमाशों ने सवारियों से लाखों की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए.

इस घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बदमाश बस में सवारी बनकर बैठे थे. ये बस दिल्ली से महोबा हमीरपुर जा रही थी. बदमाशों ने वारदात को थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन संख्या 89-90 के पास अंजाम दिया है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अभी बदमाशों की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story