भारत
बदमाशों ने लैब में की तोबड़तोड़ फायरिंग, गैंग ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर के गुर्गे ने ली जिम्मेदारी
jantaserishta.com
25 Dec 2022 11:28 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
धनबाद: झारखंड के धनबाद में बदमाशों ने एक लैब में तोबड़तोड़ फायरिंग की. इस वारदात की जिम्मेदारी गैंग ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे ने ली है. साथ ही उसने धमकी दी है कि जो बॉस की बात नहीं मानेगा, उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
गौरतलब है कि बदमाशों ने शहर के बीचों-बीच बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित क्लिनीलैब को निशाना बनाया. मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने क्लिनीलैब पर तीन राउंड फायरिंग की और भाग निकले. गोली लैब के बाहर शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूटकर बिखर गया. मौके से खोखा और धमकी भरा लेटर भी बरामद हुआ है.
फायरिंग की इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई. लैब में जांच कराने आए मरीज और उनके परिजन इस घटना से भयभीत होकर बिना जांच कराए ही भाग निकले. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने गोलीबारी कर क्लिनीलैब के संचालक को धमकाने का प्रयास किया है, ताकि प्रतिष्ठान के मालिक से रंगदारी वसूली जा सके.
बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा दो राउंड फायरिंग की गई है. क्लिनीलैब का सीसीटीवी कैमरा खराब होने की वजह से अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





