भारत

बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की हत्या, वारदात के बाद दहशत में लोग

jantaserishta.com
18 Jan 2022 1:48 PM IST
बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की हत्या, वारदात के बाद दहशत में लोग
x
जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: दिल्ली में ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है. घटना में एक शख्स की मौत हो गई है. जबकि दूसरा गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है. घायल शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है. वारदात के बाद सुल्तानपुरी इलाके के लोग दहशत में हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके की है. दिल्ली पुलिस के मतुबाकि सोमवार रात करीब 8 बजे सुल्तानपुरी के बी ब्लॉक के डांडिया पार्क में गोलियां चलीं. इस घटना में हीरा और नरसिंह को गोली लगी. इन्हें पास के ही संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान डॉक्टर ने हीरा को मृत घोषित कर दिया. जबकि नरसिंह गंभीर रूप से घायल है.
सूचना के बाद घटनास्थल पर डीसीपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गए. परिजनों की मानें तो कुछ हथियारबंद बदमाशों ने पहले गोलियां चलाईं फिर हीरा पर चाकुओं से हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story