
कटिहार: कटिहार के आजमनगर प्रखंड के सालमारी ओपी अंतर्गत सालमारी बारसोई सड़क पर नवरंगा जयराम चौक के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने दो सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब 7 लाख लूट कर फरार हो गया। गोली सीएसपी संचालक करण कर्मकार और अमित कर्मकार को लगी है। घटना के बाद नौरंगा के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए बारसोई अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार एक युवक को बाएं हाथ में तथा दूसरे को कमर में गोली लगी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





