भारत

ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स छीनकर फरार हुए बदमाश

Shantanu Roy
10 Sep 2023 4:31 PM GMT
ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स छीनकर फरार हुए बदमाश
x
बड़ी खबर
वाराणसी। हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत काजीसराय में हौसलाबुलंद बदमाश दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भुक्तभोगी ने ११२ नंबर पर डायल कर पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बड़ागांव थाना के गोकुलपुर निवासी अनिल राव की पत्नी मंजू देवी काजीसराय में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। अनिल के अनुसार उनकी पत्नी मंजू रविवार की सुबह ब्यूटी पार्लर के बाहर खड़ी थीं। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने आपस में कुछ बात की। इसके बाद एक बदमाश आगे बढ़ा और मंजू का पर्स छीनकर फरार हो गया। जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक वह अपने बाइक सवार दोस्त के बाइक पर बैठकर फरार हो गया। उनके बेटे ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता के मुताबिक, बैग में एक मोबाइल, एक अंगूठी और करीब 500 रुपये नगद रखे थे। छिनैती की पूरी घटना पास में ही मार्बल की एक दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। इसका फुटेज वायरल हो रहा है। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराने की बात कही है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story