भारत

बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार से की मारपीट, लूटपाट कर फरार

Admin4
3 March 2024 4:59 PM IST
बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार से की मारपीट, लूटपाट कर फरार
x
जोधपुर। जोधपुर घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाश परिवार से रुपए भी लेकर गए। जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। रसूल खान निवासी सोलंकिया तला शेरगढ़ ने बताया कि एक मार्च को वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठा था। उनके ससुर गाय पहुंचाने के लिए घर आए थे। तभी अचानक फारुख खान, इशेखान और हाजी खान उनके घर पर आए और परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया।
उन्होंने घर में मौजूद महिला और बच्चों के साथ भी मारपीट की। घर के बाहर खड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिए और तोड़फोड़ की। इस दौरान गाड़ी में ट्रैक्टर की किश्त भरने के लिए रखे गए 70 हजार रुपए नगद भी ले गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 3 महीनों से उनके परिवार के साथ झगड़ा कर रहे हैं और उनके लिए खेत में आने-जाने का रास्ता भी आरोपियों ने रोक दिया है। अब पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Next Story