दिनदहाड़े बैंक में घुसे बदमाश, स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर लूटे 20 लाख की नगदी

यूपी के बुलंदशहर जिले के स्याना थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर शनिवार को दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने उज्जीवन स्मॉल फाइसेंस बैंक में घुसकर स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 20 लाख की नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बैंक का शटर बंद कर फरार हो गए। घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बदमाशों की तलाश में काम्बिंग भी की गई, पर उनका पता नहीं चल सका। डीआईजी संतोष कुमार सिंह के बाद एडीजी जोन मेरठ राजीव सभरवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





