भारत

सरेआम महिला के साथ बदमाशों ने किया चीरहरण, इस शर्मनाक करतूत पर अखिलेश यादव बोले- नहीं मिलेगी माफी

Shubhra Nandy
10 July 2021 7:10 AM IST
सरेआम महिला के साथ बदमाशों ने किया चीरहरण, इस शर्मनाक करतूत पर अखिलेश यादव बोले- नहीं मिलेगी माफी
x
लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक के गेट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रीतू सिंह और अनीता यादव से हुई बदसलूकी के खिलाफ सपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला।

लखनऊ। लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक के गेट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रीतू सिंह और अनीता यादव से हुई बदसलूकी के खिलाफ सपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। इस शिकायत पर अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह से चर्चा की, इसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरु हो गई है।

लखीमपुर खीरी की घटना को सपा ने बड़ा मुद्दा बना लिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत्याशी रीतू सिंह व प्रस्तावक अनीता को लखनऊ बुलाया। अजय सिंह की अगुवाई में दोनों महिलाएं लखनऊ पहुंची और अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने कहा है कि पार्टी उनको न्याय दिलाएगी। दोनों महिलाएं उनकी बहनें हैं। उनके लिए वह संघर्ष करेंगे। अखिलेश यादव ने तुरंत इस घटना को लेकर डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह से बात की और पूरे मामले में कठोर कार्रवाई करने की बात कही।

रीतू सिंह की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं लखनऊ गईं हुई थी। लखनऊ से लौटकर जब आएंगी तो उनके बयान दर्ज कराएंगे। यदि महिलाएं अपने बयान में किसी का नाम बताती तो उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने भी ट्वीट किया है। जिसे कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने रिट्वीट किया है।


Next Story