भारत

उपद्रवियों ने मूर्तियां तोड़ी, मचा बवाल

jantaserishta.com
31 May 2022 5:47 PM IST
उपद्रवियों ने मूर्तियां तोड़ी, मचा बवाल
x

हासन: कर्नाटक के हासन जिले में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली. पूछताछ में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुलिस का कहना था कि अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. घटना सोमवार (30 मई) की है. हासन जिले में हिंदू-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई. इन मूर्तियों को मालेकल्लू तिरुपति मंदिर संग्रहालय के प्रदर्शनी केंद्र में रखा गया था.
पुलिस के अनुसार, 10 से ज्यादा मूर्तियों को तोड़ा गया है. पुलिस ने अरासिकेरे तालुक में डॉग स्क्वायड की मदद से उपद्रवियों की तलाश में सुराग जुटाए. उनकी पहचान के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है.
बताया गया है कि जिन मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई है, वे कथित तौर पर स्थापना के लिए रखी थीं. इनमें कुछ निर्माणाधीन भी चल रही थीं. उपद्रवियों ने कथित तौर पर मूर्तियों को तोड़ने के लिए छड़ और लोहे की रॉड जैसे उपकरण का इस्तेमाल किया. पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि मूर्तियों को एक निजी संग्रहालय में रखा गया था, जो मंदिर से संबंधित नहीं हैं. केस दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story