भारत

रेस्टोरेंट में ऑर्डर लेट होने पर दबंगों ने एक कर्मचारी को पीटा, गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Nov 2022 9:44 AM IST
रेस्टोरेंट में ऑर्डर लेट होने पर दबंगों ने एक कर्मचारी को पीटा, गिरफ्तार
x
देखें वीडियो।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास बने अंसल मॉल में बीती रात कुछ दबंगों ने एक रेस्टोरेंट में खाने का आर्डर लेट होने पर कर्मचारी से मारपीट की। कर्मचारी से की गई इस मारपीट का वीडियो रसोई के अंदर लगे सीसीटीवी में और फिर बाहर लोगों ने रिपोर्ट किया सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है।
फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन तीनों दबंगों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना नॉलेज पार्क इलाके में बने अंसल मॉल में बीती रात कुछ दबंग रेस्टोरेंट में खाना पैक करवाने गए थे। जिसमें देर होने पर उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो रेस्टोरेंट के अंदर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। उसके बाद उन्होंने कर्मचारी को रेस्टोरेंट के बाहर ले लाकर उसके साथ मारपीट की। जिसका वीडियो आसपास खड़े लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए 3 दबंगों को गिरफ्तार कर लिया है। रेस्टोरेंट में आर्डर समय से न लाने पर रेस्टोरेंट कर्मचारी के साथ अभियुक्तों 1. मनोज 2. प्रवेश 3. क्रेस ने मिलकर मारपीट की थी। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story