भारत

मुर्गा उधार ना देने पर बदमाशों ने दुकानदार की पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस बोली- आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

jantaserishta.com
20 April 2024 11:53 AM IST
मुर्गा उधार ना देने पर बदमाशों ने दुकानदार की पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस बोली- आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
x
दुकानदार ने कहा कि हमें इस बात से कोई गुरेज नहीं है कि आप मुर्गा खरीदना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले आप हमें इसकी कीमत अदा करें।
रोहतास: रोहतास में बदमाशों ने एक दुकानदार की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दुकानदार का कसूर महज इतना था कि उसने उन बदमाशों को मुर्गा उधार देने से मना कर दिया था। दुकानदार ने कहा कि हमें इस बात से कोई गुरेज नहीं है कि आप मुर्गा खरीदना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले आप हमें इसकी कीमत अदा करें। इसी बात पर बदमाशों ने दुकानदार को इस कदर बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धनेश्वर चौधरी गुप्ता के रूप में हुई है।
मौके पर मृतक का बेटा पहुंचा तो उसने अपने पिता को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उपचार के बाद दौरान धनेश्वर सिंह ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा, आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस नृशंस वारदात ने एक बार फिर से बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story