भारत
बदमाशों ने दारोगा, कॉन्स्टेबल पर किया हमला, गाड़ी छोड़ हुए फरार
jantaserishta.com
24 Nov 2022 11:03 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा, 24 नवंबर (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर रहे तीन बदमाशों ने अपनी कार से पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार कर दरोगा और कॉन्स्टेबल को घायल कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 नवंबर को थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत प्रात: पीआरवी 2647 कासना से पलवल की ओर जाने वाले पेरिफेरल पर गश्त कर रहे थे। तभी एक डस्टर कार में सवार 3 व्यक्तियों को हाइवे पर खड़े ट्रक से तेल चोरी करते हुये देखा गया।
पीआरवी ने जब इनको पकड़ने का प्रयास किया तो तीनों ने पीआरवी को टक्कर मार दी जिसमें दरोगा विश्राम सिंह और कांस्टेबल यशपाल सिंह घायल हो गए।
इसके बाद बदमाश गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस को बदमाशों की गाडी में 6 गैलन मिले हैं जिसमें 5 खाली गैलन व एक गैलन में 50 लीटर तेल व तेल निकालने के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये टीमें गठित कर दी गयी है। पुलिस ने कहा कि शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जायेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





