बदमाशों ने की अपराध से तौबा, गले में तख्ती डाल थाने पहुंचे 2 हिस्ट्रीशीटर

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्थित एक थाने में बुधवार को उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब गले में तख्ती डाले हाथ जोड़कर और कान पकड़ कर दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश थाना अध्यक्ष के पास अपराध से तौबा करने पहुंचे. दोनों बदमाशों ने थाना अध्यक्ष के समक्ष हाथ जोड़ कर ये शपथ ली कि वह अब भविष्य में कभी भी अपराध नहीं करेंगे.
दरअसल, मामला शाहपुर थाने का है, जहां बुधवार को नसीम और नईम नाम के 2 हिस्ट्रीशीटर बदमाश गले में तख्ती डाल कर थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के समक्ष पहुंचे. जहां उन्होंने थाना अध्यक्ष के सामने हाथ जोड़ कर ये कसम खाई कि वह भविष्य में अब कभी भी अपराध नहीं करेंगे. अगर वह अपराध करते हुए पाए जाते हैं, तो पुलिस उन्हें जो मर्जी सजा दे सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





