भारत

पुलिस से मुठभेड़ में गौ हत्या करने वाला बदमाश घायल, यहां लगी गोली

jantaserishta.com
17 March 2022 3:33 PM IST
पुलिस से मुठभेड़ में गौ हत्या करने वाला बदमाश घायल, यहां लगी गोली
x

नोएडा: गौ हत्या का आरोपी नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया. इस बदमाश पर ₹ 25000 का इनाम घोषित था. सेक्टर 58 पुलिस ने शिप्रा कट के पास मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश शेखर को गोली लगी है.

यह बदमाश शेखर हापुड़ का रहने वाला है. बताया जा रहा है शेखर गोकशी और गौ हत्या के कई मामले में शामिल रहा है. नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बदमाश के कब्ज़े से दो धारदार हथियार और अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है उसके पैर में गोली लगी है. जबकि उसके एक साथी साजिद मौके से फरार हो गया है उसकी तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है.
वहीं, नोएडा एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शेखर नाम का बदमाश सेक्टर-58 से गौ हत्या के मामले में वांटेड चल रहा था. इस बदमाश पर कई गंभीर मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस बदमाश के क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story