भारत

बदमाश ने युवती पर फेंका तेजाब, जिंदगी और मौत से जूझ रही

jantaserishta.com
18 April 2022 9:38 AM IST
बदमाश ने युवती पर फेंका तेजाब, जिंदगी और मौत से जूझ रही
x

रोहतास: बिहार के रोहतास में एक लड़की पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. बिक्रमगंज शहर के अनजबित सिंह कॉलेज रोड में एक मनचले ने यह काम किया है. तेजाब से लड़की का चेहरा आंख बुरी तरह झुल गया है. वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है. घटना के दौरान लड़की के साथ बाइक चलाने वाला उसके भाई को भी तेजाब के छींटे पड़े हैं.

घायल युवती शहर के धनगाई रोड स्थित नर्तकी मोहल्ला निवासी अजय नट की पुत्री शिल्पी है. उसकी उम्र 25 साल के आसपास है. उसके साथ उसका 30 वर्षीय भाई आकाश कुमार भी था जो बाइक चला रहा था. शनिवार की रात करीब नौ बजे की घटना है. दोनों काराकाट प्रखंड में एक जन्मदिन पार्टी में प्रोग्राम करने जा रहे थे. अनजबित सिंह कॉलेज के पास जैसे ही पहुंचे तो यह घटना हो गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story