भारत

महिला से घर के सामने बदमाश ने बैग छीना, CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

jantaserishta.com
4 July 2021 12:57 PM IST
महिला से घर के सामने बदमाश ने बैग छीना, CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
x
लूटपाट की घटना सामने आई है.

दिल्ली के पॉश इलाके में एक 65 साल की बुजुर्ग महिला से लूटपाट की घटना सामने आई है. एक बदमाश महिला के घर के सामने से उनसे बैग छीनकर चला गया. इतना ही नहीं, जब महिला ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाश उन्हें दूर तक घसीटता भी ले गया. ये पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई.

घटना साउथ दिल्ली (South Delhi) के CR पार्क इलाके की बताई जा रही है. ये इलाका दिल्ली के पॉश इलाके में गिना जाता है. यहां देर रात एक 65 साल की महिला से उनका बैग छीनने की घटना हुई है. बैग छीनने के दौरान बदमाश महिला को दूर तक घसीटता ले गया. इसमें महिला को काफी चोटें भी आई हैं.
वारदात 3 जून की रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है. बुजुर्ग महिला अपने गेट पर पहुंचती हैं. जैसे ही महिला गेट के अंदर दाखिल होने की कोशिश करती हैं तो पीछे से एक बदमाश आता है और बैग छीनने की कोशिश करता है लेकिन बुजुर्ग बैग को पकड़े रहती हैं और इस वजह से वो जमीन पर गिर जाती हैं. उसके बाद बदमाश बुजुर्ग को बैग के साथ घसीटता रहता है.
इस वारदात में महिला को कई चोटें भी आई हैं और वो काफी डरी हुई हैं. डरे होने की वजह से महिला ने अभी तक पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है. हालांकि, अब वो इस मामले में शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story