भारत

SI की पिस्तौल छीन बदमाश ने की पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी

jantaserishta.com
16 May 2024 3:51 PM IST
SI की पिस्तौल छीन बदमाश ने की पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी
x
मचा हड़कंप.
जयपुर: दिल्ली से जयपुर लाए जा रहे 1.25 लाख रुपये के इनामी बदमाश ने एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीन कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है।
एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह ने बताया, ''आरोपी राकेश कुमार यादव के खिलाफ विद्याधर नगर थाने में फायरिंग और रंगदारी का मामला दर्ज किया गया था। लंबे समय से फरार होने के कारण उस पर इनाम घोषित था। पुलिस को सूचना मिली कि वह असम में है। पुलिस की टीम डिब्रूगढ़ गई और उसे 13 मई को वहां एक गांव से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया।”
डीसीपी ने कहा,''आरोपी राकेश को लाने के लिए जयपुर से तीन पुलिसकर्मी दिल्ली गए। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात जब उसे जयपुर लाया जा रहा था, तो रात 12.30 बजे बाथरूम जाने के लिए उसने कार रोकने को कहा। दौलतपुरा (जयपुर) के पास गाड़ी रुकते ही उसने उसने एसआई की पिस्तौल छीन फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, तो गोली लगने से आरोपी राकेश घायल हो गया।'
राकेश ने पिछले साल एक ज्वेलर्स से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर उसने ज्वेलर्स के बेटे पर फायरिंग कर दी थी। वह सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ राज्य में कई केस दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story